मोगा जिला अधीन पड़ते गांव रनियां के नजदीक खेतों में गत देर शाम कोई अज्ञात दंपति एक नवजात लड़के को लावारिस हालत में छोड़ कर रफूचक्कर हो गया।

0
1656
 18 दिसमबर (गुरदेव  भाम) मोगा जिला अधीन पड़ते गांव रनियां के नजदीक खेतों में गत देर शाम कोई अज्ञात दंपति एक नवजात लड़के को लावारिस हालत में छोड़ कर रफूचक्कर हो गया।
जैसे ही बच्चे के रोने की आवाज नजदीक से गुजर रहे लोगों ने सुनी तो उन्होंने बच्चे को ठंडी रात में खूंखार कुत्तों से सुरक्षित बचा लिया। इस संबंधी गांव के सरपंच अजीतपाल सिंह रनियां ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चे संबंधी मोगा के डिप्टी कमिश्नर परमिंद्र सिंह गिल को सूचित कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर परसन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गांव निवासियों के बयान दर्ज किए। थाना बधनी कलां प्रमुख ने बताया कि इस संबंधी अज्ञात दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है, जांच का काम जारी है।