मोगा पासपोर्ट स्कैंडल के मामले में मोगा पुलिस ने बुधवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक आरोपी को गिरफ्तार

0
1209

मोगा19 दिसमबर (​गुरदेव  भाम)बहुचर्चित पासपोर्ट स्कैंडल के मामले मे पुलिस ने बुधवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक आरोपी को गिरफ्तार करके लाई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सब इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिल्ली एयरपोर्ट से सूचना आई कि फर्जी पासपोर्ट मामले का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा है।

पुलिस ने जांच के बाद उसे रोक लिया। जानकारी मिलते ही मोगा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। पुलिस बुधवार को दिल्ली से जिला कपूरथला के तहसील सुलतानपुरी लोधी के गांव मोठावाली निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उसे मोगा लाई है। आरोपी गुरप्रीत सिंह ने मोगा के गांधी रोड का फर्जी रिहायशी पता बताकर पासपोर्ट बनवाया था।

वह फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद स्पेन चला गया था। वहां 6 साल के बाद मंगलवार की देर रात को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा था।

पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एलओसी (लुक आउट नोटिस) भारत से सभी एयरपोर्ट पर जारी कर रखा था। इसके चलते विदेश से लौटते ही गुरप्रीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह था मामला

वर्ष2008 में 70 जाली पासपोर्ट बनाने के मामले में मोगा, लुधियाना और चंडीगढ़ की 14 ट्रेवल एजेंसियों ओर इस में शामिल लगभग 99 लोगों पर धोखाधड़ी की धारा सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद इस मामले में शामिल पाए गए तीन पुलिस कर्मियों गुरदयाल सिंह, जसविंदर सिंह रणजीत सिंह को भी तुरंत आदेश जारी कर निलंबित कर दिया गया था।