मोदी की चंडीगढ़ दौरे से बड़ी बड़ी उम्मीदों के लगे अम्बार,भरेगी शहर की झोली

0
1340

मोदी की चंडीगढ़ दौरे से  बड़ी बड़ी उम्मीदों के लगे अम्बार,भरेगी शहर की झोली

चंडीगढ़ 05  सितम्बर:– आरके विक्रांत शर्मा :—प्रधानमंत्री नरेन्द्र दमोदर मोदी के 11 सितंबर को चंडीगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व् उमीदें जगी है, जगें भी क्यों ना शहर वासियों ने मोदी के मांगने पर संसदीय सीट भाजपा की झोली में डाल  दी थी । इसी लिए अब शहरवासी भी कुछ मांगें हरी होने की आस में हैं !  इसी यात्रा को लेकर भाजपा चंडीगढ़ ईकाई ने  पार्टी कार्यालय कमलम सैक्टर 33 में बैठक का आयोजन किया ! जिसमें भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेषाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री अजय जमवाल, महामंत्री चंद्रषेखर पार्शद अरूण सूद और मंड़ी बोर्ड के चेयरमैन रामबीर भट्टी ने विषेश रूप से हिस्सा लिया। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रकोश्ठ के संयोजक रविन्द्र पठानिया ने बताया कि प्रदेष पदाधिकारियों, मोर्चा, जिला, मंडल, प्रकोश्ठों के पदाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।
बैठक में प्रदेषाध्यक्ष संजय टंडन और संगठन मंत्री अजय जगवाल ने रैली की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की ! और उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया कि चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वचछता अभियान को आज शुरू  किया गया और समूचे शहर  के सभी क्षेत्रों को साफ किया जाएगा। आज के सफाई अभियान में पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पार्टी के लोग प्रशासन  के अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई कार्य में सहयोग करेंगे ! प्रधानमंत्री के आगमन पर चंडीगढ़ को स्वच्छ रखकर एक स्चच्छ शहर  होने की मिसाल पैदा करेंगे।पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इस रैली में देश भर से कई गणमान्य व्यक्तियों के आने से शहर की शोभा बढ़ेगी तो  इस विषेश दिवस पर चंडीगढ़ को स्वच्छ रखना हर शहर वासी का एक सराहनीय दायित्व भरा कार्य होगा।
=============================================