यो यो हनी सिंह के कमबैक सॉंग ‘दिल चोरी’ के 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज|

0
1691

यो यो हनी सिंह के गानों की पूरी दुनिया दीवानी है और हर वर्ग के लोग यो यो के फैन है, यही वजह है कि कुछ समय पहले तक हनी सिंह की वापसी का इंतेज़ार किया जा रहा था। अपने प्रशंसकों की तम्मना पूरी करते हुए यो यो ने अपनी दमदार वापसी की और अपने नवीनतम गीत “दिल चोरी” के साथ एक बार फिर अपने फैंस का दिल चुराने में सफल रहे।

“दिल चोरी साड्डा हो गया” एक धमाकेदार कमबैक गाना साबित हो रहा है और इस गाने ने यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ यो यो ने एक बार फिर साबित कर दिया है सारी दुनिया वाकई में उनकी फैन है। हनी सिंह का गाना “दिल चोरी” अपनी रिलीज के साथ ही चार्टबस्टर हिट सूची में शामिल हो गया और देश की हर पार्टी अब इस गाने के बिना अधूरी है।

पिछले कुछ सालों में चार बॉटल वोडका, ब्राउन रंग ने, एंग्रेजी बीट, ब्लू आईज, लव डोज़, दिल चोरी आदि हनी सिंह के चार्टबस्टर गानों की सूची में शामिल है।

अपनी आगामी संगीत वीडियो की तैयारी में व्यस्त, यो यो हनी सिंह दूसरी चीज़ों के साथ-साथ, किकबॉक्सिंग सिख रहे है। उनकी म्यूजिक वीडियो अक्सर प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है और ऐसे में, अब उनकी आगामी म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतेज़ार किया जा रहा है|