रीगल फैशन और फ़िटनेस शो सीजन -2 की सेमिफाइनल ग्रूमिंग क्लास का आयोजन

0
1577

रीगल फैशन और फ़िटनेस शो सीजन -2 के लुधियाना ऑडिशन में सलेक्ट हुई लड़कियों के लिए पॉवर जोन हेल्थ क्लब एंड फिटनेस सेंटर में सेमि फाइनल ग्रूमिंग क्लास का आयोजन किया गया। लड़कियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए इस ग्रूमिंग क्लास को फ्री में आयोजित किया गया। इस दौरान शो के सीईओ अमरजोत सिंह, शो कॉन्सेप्ट जैसमीन खुराना, हेड कॉरियोग्राफर कृतिका आहूजा ,आर.डी. सिंह ने लड़कियों को ग्रूमिंग सेशन दिया। इस ग्रूमिंग क्लास के दौरान लड़कियों को कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशंस, एटीटयूट से संबंधित जरूरी सुझाव दिए गए।इसी तरह इस तरह की ग्रूमिंग क्लास का आयोजन किया जाएगा।

विशेष रूप से मुख्यतिथि यूथ अकाली दल के गुरदीप सिंह गोशा और कांग्रेस के मानिक डावर शामिल हुए। शो डायरेक्टर अमरजोत सिंह ज्योति ने बताया कि रीगल फैशन और फ़िटनेस शो सीजन -2 लुधियाना में 20 अगस्त को होगा।शो की तैयारियों अभी से ही शुरू कर दी गई है।गुरदीप सिंह गोशा ने बताया कि अमरजोत सिंह ज्योति द्वारा किए जा रहे कार्य सहर्निया है।वो लड़के और लड़कियों को नशे से दूर रख कर ये जिमिंग लाइन और फैशन की तरफ जोड़ रहे है। आज कल की लड़किया भी किसे से कम नहीं वह पढ़ाई के साथ साथ आज कल हर काम मे आगे है।इस तरह के शोज से लड़के लड़कियों को कॉन्फिडेंस लेवल बढेगा।