लड़का न होने पर बहनोई से करवाई पत्नी की हत्या।

0
1174

ग्वालियर।११ अक्टूबर [सीएन आई ] पुत्र न होने पर पति ने अपने बहनोई के द्वारा पत्नी की हत्या करवा दी। महिला माला को तीन पुत्रियां थीं। एक बच्ची की मृत्यु हो गई थी, लड़के की चाहत रखने वाले जमाहर गांव के लाखन सिंह किरार ने अपने बहनोई भागचन्द्र तथा उसके परचित मोतीराम निवासी खनेता से 20 हजार रूपये में हत्या कर लाष को ठिकाने लगाने का सौदा किया। आरोपी मोतीराम ने और भागचन्द्र ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुरानी छावनी थाने में दर्ज गुम इनसान की जानकारी के लिये महिला माला के मायके पक्ष से संतोष किरार को थाने बुलाया गया। उसने फोटो साड़ी, मंगलसूत्र आदि वस्तुएं देखकर पहचाना कि यह मेरी बहन माला के ही सामान हैं। वर्ष 2004 में लाखन के साथ शादी हुई थी। माला के तीन लड़की होने से उसका पति लाखन, मां, व बहनोई भागचन्द्र मारपीट करते थे, वो चाहते थे कि माला मर जाये तो दूसरी शादी कर लेंगे। इन्हीं लोगों ने माला को मारा है। इस पर पुलिस ने भागचन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो अंधे कत्ल की कहानी सामने आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैmurder