शहर में नहीं मिल रही जाम के झाम से मुक्ति

0
1524

0 आये दिन सड़कों पर वाहनों की लग जाती है लंबी कतार
0 सुभाष तिराहे से ओवरब्रिज-नगला बरी तक लगा रहा घंटों जाम
0 शिकोहाबाद में भी जाम से परेशान रहे लोग
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जहां एक ओर नगर के सुभाष तिराहे वाले रोड ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें नगला बरी तक लगी रहीं तो वहीं शिकोहाबाद हाईवे रोड पर भी जाम का झाम बना रहा।
इन दिनों यातायात माह चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जहां एक ओर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर शहर में जाम की समस्या बड़ी समस्या बनती जा रही है। आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें अक्सर जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज रोड पर यह समस्या रहती है। सोमवार को यह जाम की स्थिति घंटों बनी रही। करीब आधा आधा घंटे के अंतराल में यह जाम लगता खुलता रहा। जिसमें काफी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस तरह से जाम की समस्या वाहन चालकों के लिये बड़ी समस्या बन गयी हैं यही नहीं शिकोहाबाद हाईवे रोड पर भी जाम की समस्या रही। जहां एक ओर यातायात पुलिस द्वारा सुभाष तिराहे पर यातायात के नियमों से लोगों को अवगत कराया जा रहा था। वहीं सुभाष तिराहे पर जाम के दौरान काफी लंबी संख्या में वाहन फंसे हुये थे। खास बात यह रही कि इस जाम को खुलवाने के लिये कोई खास मशक्कत याताायात पुलिस द्वारा नहीं की गयी। शिकोहाबाद में भी लोग जाम से परेशान रहे ।