शहीद किसान मेले में किसान समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाये गये।

0
1290

बस्ती 10 दिसम्बर (विवेक पाल) तीन किसानों की शहादत की स्मृति में मुण्डेरवा कस्बे में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित शहीद किसान मेले में किसान समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाये गये। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, दीवान चन्द पटेल, गौरव टिकैत आदि ने चेतावनी के लहजे में कहा कि गन्ना मूल्य निर्धारण, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, सूखा राहत चेक का वितरण, धान क्रय केन्द्रों पर खरीदारी के मामले एक सप्ताह के भीतर न सुलझाये गये तो भाकियू प्रदेश स्तर पर संघर्ष छेड़ेगी। किसान जनपद स्तर पर आन्दोलन कर सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगे। निर्णय लिया गया कि फरवरी माह से मुण्डेरवा की वर्षो से बंद चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर निर्णायक आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
शहीद किसान मेले का आरम्भ वर्ष 2002 में हक के लिये आन्दोलन कर रहे संत कबीर नगर जिले के चंगेरा मंगेरा निवासी तिलकराज चौधरी, बस्ती के बद्री चौधरी और धर्मराज उर्फ जुगानी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के साथ हुआ। हजारों किसानों, भाकियू पदाधिकारियों की अंाखे उस समय नम हो गयी और आन्दोलन की यादे ताजे हो गयी। भाकियू पदाधिकारियों ने तीन शहीद किसान और 20 घायलों के परिजनों को ऊनी बस्त्र भंेटकर उन्हें सम्मानित किया।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द्र चौधरी एवं बलराम सिंह लम्बरदार ने कहा कि किसान चौतरफा संकट से घिरा है किन्तु केन्द्र और राज्य सरकारे लगातार किसान और कृषि क्षेत्र की घोर उपेक्षा कर रही है। किसान की स्थिति लगातार दयनीय हो रही है किन्तु इस दिशा में प्रभावी प्रयास न के बराबर है। यह स्थितियां खतरनाक है।
भाकियू नेताओं ने सभा मे राष्ट्रीय किसान आयोग की सिफारिश लागू करने, वेतन आयोग की तरह राष्ट्रीय किसान आयोग लागू किये जाने, ब्याज समेत गन्ना मूल्य भुगतान, खाद, डीजल की नेपाल को तस्करी रोके जाने, मुण्डेरवा, खलीलाबाद, बस्ती, पिपराइच, बुढवल आदि बंद चीनी मिलों को चलाये जाने आदि के मुद्दे प्रमुखता से उठाये।
शहीद किसान मेले में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। बस्ती रोडवेज से ही भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध था। मेले में अनेक विभागों और निजी संस्थानों ने स्टाल लगाकार किसानों को नियम और उत्पादों के बारे में जानकारी देने के साथ ही कृषि से सम्बंधित साहित्य उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम को घनश्याम वर्मा, किशन बिहारी, लाल सिंह, सतीश ओझा, पटेश्वरी चौधरी, जगराम चौधरी, सुरेश चन्द्र यादव, प्रदीप पाण्डेय, कृष्ण चौधरी, दीवान चन्द पटेल, शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, डा. आर.पी. चौधरी, जयराम वर्मा, बंधू चौधरी, रामदास, शिवशंकर पाण्डेय के साथ ही अनेक भाकियू पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुये किसान समस्याओं को रखा।
भाकियू की ओर से बस्ती के मण्डलायुक्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द्र चौधरी की ओर से 15, और बस्ती मण्डल उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर की ओर से 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
किसान मेले में बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदोें के किसानों, भाकियू पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

007d967c-ebb6-423b-a20a-ed723f548da7