संस्कार जागृत करती है, संस्कार भारती: साहू

0
1174

ग्वालियर।१ सितम्बर-[सी एन आई] संस्कार भारती कलाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर संस्कार जागृत करने का काम करती है। गुरू सम्मान समारोह जन्माष्टमी और भारत पूजन, रंगोली तथा अन्य सामाजिक सांस्कृति कार्यक्रम कर लोगों में देषभक्ति के साथ अपने गुरूओं, वरिष्ठ लोगों व छोटों के प्रति प्रेम की भावना जगाने का प्रयास करती है ताकि सामाजिक सम रस्ता बनी रहे। यह बात संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष हरीषंकर साहू ने नवीन कार्यकारिणी के सम्मान समारोह पर कही। अध्यक्ष श्याम सोनी ने कहा कि संस्कार भारती देष में चैनलों द्वारा बढ़ती अष्लीलता और अन्य बुराईयों के खिलाफ लोगों को जागृत करती है। सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाता है। उपाध्यक्ष द्वारिका हुकवानी ने कहा कि संस्कार भारती एक राष्ट्रव्यापी संस्था है जिसके माध्यम से लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य और अच्छे विचार देने का कार्य किया जाता है। लोग टीबी संस्कृति के कारण सिमिट रहे हैं, इस संस्था के माध्यम से लोगों को सामाजिक एकरूपता में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभ में संस्था का ध्येय गीत गाकर शुभारंभ किया गया। नवीन सदस्यों का अध्यक्ष श्याम सोनी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, इस दौरान राजीव षिवहरे रमनकांत पांडे, एड्वोकेट आरके सोनी, संजीव जैन, अमित शर्मा, श्रीमती सरोज सोनी, श्रीमती अर्चना बंसल, भरत रावत एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।dd sanskar