सिंगापुर पहुंचने पर मुकेशानंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत, हर जगह, हर जीव में प्रभु का वास : मुकेशानंद गिरी,

0
1352

लुधियाना 8 ( सी एन आई ) हर जगह, हर जीव में प्रभु का वास है। ऐसे में जब हम हरेक स्थान पर, हर चीज में, हर जीव में ईश्वर को देखेंगे तो वह परम पिता परमात्मा हमें हर स्थिति में मिल जाएगा। वास्तव में हमें अपना कर्म करते हुए अपना काम करना चाहिए और दिल से प्रभु का नाम लेना चाहिए। यह शब्द श्री प्रेमधाम आश्रम लुधियाना के संस्थापक श्री श्री 108 महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने सिंगापुर में व्यक्त किए। सिंगापुर पहुंचने पर संत समाज के आनंद जी, भद्रपाल जी, अनावद जी ने उनका भव्य स्वागत किया और धर्म के बारे में चर्चा की। वहीं मुकेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जिस इंसान ने हृदय की पवित्रता को आधार बनाकर स्वयं को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर दिया, ईश्वर उसे ही स्वीकार करते हैं। इस दौरान लखवीर भल्ला, ललित गोयल, अनायिका, फिजी, जॉनसन आदि मौजूद रहे।