सिंहासन पर सवार हो भक्तो को दर्शन देने निकले प्रभु श्रीराम

0
1178

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

लुधियाना 14अक्टूबर (उदय कांत गुप्ता):-  श्री रामलीला कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम की सिंहासन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार ठाकुरद्भारा नौहरिया से किया गया| सिंहासन यात्रा का शुभारंभ विधायक राकेश पांडे ज्योति प्रचंड तथा विधायक सुरिंदर डावर ने सिंहासन का उदूघाटन कर किया| बैंड-बाजों के साथ निकली प्रभु श्रीराम की सिंहासन यात्रा मे बड़ी संख्या मे राम भक्त शामिल हुए| सिंहासन यात्रा ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर , शिवाला रोड ,निक्कामल चौक ,चौड़ा बाजार ,गिरजा घर चौक , प्रताप बाजार से होती हुई श्री रामलीला मैदान दरेसी मे पहुंची| मार्ग मे श्रद्भालुआें ने पुष्प वर्षा कर सिंहासन यात्रा का भव्य स्वागत किया |सिंहासन यात्रा के दरेसी मैदान मे पहुंचने पर राजेश रूद्रा ने झंडे की रसम अदा की | उसके बाद सिंहासन यात्रा श्री राम लीला मैदान से शरू होकर प्रताप बाजार , किताब बाजार ,केसर गंज ,नया मोहला , मोचपुरा बाजार ,हरिदेव मंदिर से होती हुई वापिस ठाकुरद्भारा नौहरिया मे संपन्न हुई | कमेटी का सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का सम्मानित किया | इस अवसर पर प्रेम पराशर,केवल कृष्ण मरवाहा ,कृष्ण बजाज ,कमल बस्सी, सजीव कुंद्रा ,यशपाल पराशर, प्रवीन भनोट, रमन अग्रवाल ,सुखराम महाजन ,राजिंदर गोयल ,वेद भंडारी,बलदेव गुप्ता ,चरणजीत ,परमिंदर मेहता,चंद्र रूद्रा ,तिलक राज ,प्रेम कुंद्रा ,चमन लाल ,देसराज ,महंत कृष्ण बावा ,रामनाथ ,गुलशन ,सुरिंदर शर्मा ,विपन जैन ,शमशेर सिंह ,संदीप जिंदल ,धर्मवीर मल्होत्रा ,राकेश कुमार ,संजीव वर्मा ,नीरज वर्मा ,नरेश धवन ,मदन लाल चोपड़ा ,किरण भला ,प्रेम कुमार ,मोहित जैन आदि मौजूद थे|

आज की सिंहासन यात्रा कमेटी के प्रधान संजीव कुंद्रा तथा संरक्षक प्रेम पराशर ने बताया की सिंहासन यात्रा बुधवार को ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर निक्कामल चौक,सर्राफ, हजूरी रोड ,मोधपुरी ,श्रीराम मंदिर ,वेटगंज, चौक सैदां, पुराना बाजार से होती हुई दरेसी मैदान मे पहुंचेगी| दरेसी मैदान से सिंहासन यात्रा प्रताप बाजार ,चौक गिरजा घर,चौड़ा बाजार,मलेरी गली से ठाकुरद्भारा नौहरिया मे संपन्न होगी |