सिंहासन यात्रा के चौथे दिन सीता विवाह के प्रसंग का वर्णन

0
1238

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

लुधियाना17अक्टूबर (सौरभ गुप्ता):- श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभु श्री रामजी की सिंहासन यात्रा के चौथे दिन बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए | सिंहासन यात्रा प्राचीन ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर रूपा मिस्त्री गली ,चौक हीरा हलवाई ,इंक़बाल गंज ,माता वैष्णों देवी चौंक,चौडी सडक, निक्कामल चौक, चौडा बाजार,गिरजाघर चौक,प्रताप बाजार से होती हुई श्री रामलीला मैदान दरेसी मे पहुंची| | वहां पर सीता विवाह का वर्णन किया गया | मार्ग मे श्रद्भालुआें ने पुष्प वर्षा कर सिंहासन यात्रा का भव्य स्वागत किया | उसके बाद सिंहासन यात्रा श्री राम लीला मैदान से शरू होकर प्रताप बाजार , गिरजा घर चौक,चोडा बाजार ,मलेरी गली से होती हुई स ठाकुरद्भारा नौहरिया में संपन्न हुई |कमेटी का सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का सम्मानित किया | इस अवसर पर प्रेम पराशर,केवल कृष्ण मरवाहा ,कृष्ण बजाज ,कमल बस्सी, सजीव कुंद्रा ,यशपाल पराशर, प्रवीन भनोट, रमन अग्रवाल ,सुखराम महाजन ,राजिंदर गोयल ,वेद भंडारी,बलदेव गुप्ता ,चंद्र रूद्रा ,तिलक राज ,प्रेम कुंद्रा ,प्रेम सिंघानियां,चमन लाल सलूजा ,देसराज ,महंत कृष्ण बावा ,रामनाथ मिश्रा ,गुलशन टंडन ,सुरिंदर शर्मा ,महंतगौरव बावा ,विपन जैन ,शमशेर सिंह ,संदीप जिंदल ,धर्मवीर मल्होत्रा ,राकेश कुमार ,संजीव वर्मा ,नीरज वर्मा ,नरेश धवन ,मदन लाल चोपड़ा ,किरण भला ,प्रेम कुमार ,मोहित जैन,दिलीप राजपुरोहित आदि मौजूद थे|

आज की सिंहासन यात्रा श्री राम लीला कमेटी के प्रधान संजीव कुंद्रा तथा संरक्षक प्रेम पराशर ने बताया कि सिंहासन यात्रा शनिवार को ठाकुरद्भारा नौहरिया से शुरू होकर मोचपुरा बाजार ,लक्कड़ बाजार ,केसरगंज रोड ,किताब बाजार ,प्रताप बाजार से होती हुई दरेसी मैदान मे पहुंचेगी|इसके बाद सिंहासन यात्रा दरेसी मैदान से शुरू होकर साबुन बाजार ,तालाब मंदिर,बाग खजानचीयां से ठाकुरद्भारा नौहरिया मे संपन्न होगी |