सुनैना आज विखेरेंगी अपने जादू का जलवा

0
1846

फिरोजाबाद। अपने जादू का प्रदर्शन कर चुकी खयाती प्राप्त 27 वर्षीय जादूगरनी सूनैना के मैजिक शो का उद्घाटन शुक्रवार 25 दिसंबर को स्टेशन रोड शिकोहाबाद स्थित शगुन वाटिका में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैजिक शो स्थल शगुन वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रख्यात जादूगरनी सुनैना ने कहा कि जादू भारत की देन है। और हमारे गुरू स्व. मास्टर रामगुरू थे। सुनैना अब तक ८ हजार से ज्यादा शो कर चुकीं है। उत्तरप्रदेश के जनपद फीरोजाबाद में जन्मी जादूगरनी सुनैना ने पहला शो 6 वर्ष की उम्र में 1995 में किया था। सुनैना ने कहा कि जादूगर के क्षेत्र में लडियां बहुत ही कम है। आज लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। लड़कियों को कमजोर न समझते हुए एक मौका देना चाहिए। सुनैना के पिता विशाल श्रीवास्तव भी जादू के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने वह कर दिखाया है जो उसके लिए सदेव चुनौती रही है। सहाॅ पर इनका यह पहला शो है।