हत्या एवं आम्र्स एक्ट के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

0
1366

नालंदा 8 दिसंबर(सौरभ कुमार ) नगर थाना पुलिस ने रविवार की रात बभनगांवा नीमचक के समीप हत्या एवं आम्र्स एक्ट के आरोप में फरार आरोपी पतनेर गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उक्त बाते एसपी अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में कही। एसपी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल एवं 7.65 बोर की चार जिन्दा गोली मैगजीन के साथ बरामद किया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि 19 अक्तूबर की रात नगर थाना के पतनेर गांव में अशोक मांझी को गौतम कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया था,जिसे गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया था। ईलाज के दौरान 20 अक्तूबर को अशोक मांझी की मौत हो गयी थी,जिसके आलोक में नगर थाना कांड सं0 677/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष राजेश रंजन,सं0अ0नि0 अयोध्या प्रसाद सिंह एवं शस्त्र बल शामिल थे।