हरियाणा में हैं पर्यटन की असीम सम्भावनाएं : पर्यटन मंत्री

0
1248

चंडीगढ़  3 नवम्बर ( करण शर्मा /एनके शर्मा /गगनदीप सिंह  हरयाणा प्रदेश के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा की हरियाणा में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं और सरकार उन्हें विकसित करने के प्रयास में लगी है। शिक्षा और पर्यटन मंत्री सरकार के एक साल के कार्यकाल पर चंडीगढ़ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकार के एक साल के कार्यकाल पर संतोष व्यक्त किया है। इस सम्बन्ध में चंडीगढ़ में अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा और पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली के नजदीक होने के चलते हरियाणा में पर्यटन की अनंत सम्भावनाएं हैं क्यों कि दुनिया की सब से प्राचीन सभ्यता हमारे राखी गढ़ी में मिली है अग्रोहा धाम की खुदाई में भी प्राचीन चीजे मिली हैं । जब की पावन सरस्वती की खुदाई का काम भी सरकार ने शुरू कराया है जिसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने बताया की उन्हें विरासत में आंदोलनरत शिक्षा विभाग मिला इन मुद्दों को सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक हल करने का काम किया। अध्यापक भर्ती बोर्ड को भंग कर एसएससी बनाया जिस में काबिल लोगों को शामिल किया गया। स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और 16000 स्कूलों में लड़कियों और लड़कों के अलग अलग शौचालय बनवाए गए

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई केंद्रीय शिक्षा नीति में प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस के साथ ही प्रदेश के हर युवा के हुनर को रोजगार में बदलने के लिए 20 करोड़ रूपए की लागत से कौशल विकास मिशन शुरू किया गया है।

रामबिलास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार फरवरी में लगने वाले सूरज कुण्ड मेले में गुजरात को थीम स्टेट और चीन को थीम कंट्री बनाया जा रहा है जिस के उद्घाटन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया है !
===========================================