हाशिये पर सिसकती रांकपा लड़ सकती नगर निगम चुनाव!

0
1180

हाशिये पर सिसकती रांकपा लड़ सकती नगर निगम चुनाव!

चंडीगढ़ ; आरके शर्मा राज / करण शर्मा ;—हाशिये पर सिसकती राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी में फिर से प्राण वायु का संचार करने के लिए पुराने लीडरों ने फिर कमर कसते हुए चंडीगढ़ में इकाई को नगर निगम चुनाव लड़ने के मुद्दे पर हौंसला अफजाई की ! चंडीगढ़ स्थित पार्टी के दफ्तर पर एक बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [महिला] राष्ट्रीय अध्यक्ष व् महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री फौजिया खान ने पार्टी के स्थानीय नेताओं से विचार विमर्श किया और पार्टी में संजीवनी बनने वाले कुछेक सुझाव दी दिए ! इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय इकाई के उप अध्यक्ष जीसी डढ़वाल ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि खान मैडम ने पार्टी की फिर से नई दिशा और दशा बदलने के नुस्खे सांझे किये ! पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों ने भी खूब उत्साह से लबरेज होकर नगर निगम के चुनावों में रणभेरी फूंकने का बात कही है ! फौजिया खान ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा मोदी देश का फ़िक्र करने की बजाए विदेशी मुलखों की और ज्यादा मुखातिब हैं ! अब हद हो गई मोदी देश का ध्यान करें और इसके सर्वागीण विकास की और तवज्जो दें ! और जनता से किये वादे पुरे करने की ओर ध्यान दें ! फौजिया खान ने
इकाई को सम्बोधन करने के बाद बताया कि सरहद पर हो रहे सरकार उस और कदापि ध्यान नहीं दे रही और विदेशों के दौरे अबाध रूप से जारी रखे हुए हैं ! आज की बैठक की अध्यक्षता स्थानीय प्रधान रविन्द्र जैन टोनी ने की !
उक्त मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उप प्रधान शाम लाल कनौजीया और महासचिव जीएस सिद्धू सचिव अशोक बंगाली और महिला इकाई की अध्यक्ष कंचन चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष परविंदर कौर तारावती सत्यवती उप अध्यक्षा शर्मा झाँसी सहित अन्य पार्टी के मेंबर्स भी उपस्थित रहे ! राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कथित तौर पर अपने अंतिम चरण में कही जाती है और अगर इसके कार्यकर्ता सूझबूझ से पार्टी के लिए काम करें तो जल्दी ही नगरनिगम चुनाव में दंगल में मंगल कर सकते हैं ! बाद में रविन्द्र जैन टोनी ने सब पदाधिकारियों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं आदि का शुक्रिया अदा किया !