ज़ी एस टी मनमोहन सिंह सरकार की योजना थी पर भाजपा इसे गलत ढंग से जनता के सामने लाई , जिसे कांग्रेस 2019 के चुनाव के बाद सही करेगी,

0
1349

कपूरथला 27 नवम्बर (निर्मल सिंह ) प्रदेश के मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह के गरीब लोगों के खाने पर ज़ी एस टी कम करने की मांग का कांग्रेस के विधयाको ने भी समर्थन किया है और कहा की मुख्यमंत्री की यह मांग जायज़ है सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेसी विधयाक नवतेज सिंह चीमा ने काहा की भाजपा सरकार ज़ी एस टी को सही रूप से लाने में असमर्थ रही और दिन ब दिन ज़ी एस टी की दरे चुनावो के दबाव में बदल रही है और वैसे तो ज़ी एस टी मनमोहन सिंह सरकार की योजना थी पर भाजपा ने इसे गलत ढंग से जनता के सामने लाया है जिसे कांग्रेस 2019 के चुनाव के बाद सही कर देगी
कांगेसी विधयाक नवतेज सिंह चीमा ने एस. ज़ी. पी सी की और से निष्कासित 15 कर्मचारियों को भी मंदभागा बताया और काहा की बादलो के इशारे पर शरोमनी आकाली दल के लिये रैलियों में लंगरों के प्रबन्ध करने वाली एस ज़ी पी सी बादलो के दबाव में है और निष्काषित कर्मचारियों की और से धर्म छोडने की बात धर्म प्रचारक का दावा करने वाली संस्था के लिए एक नसीहत की तरह है !
नवतेज चीमा ने जोहल के मामले में राजनीतिक पार्टीयो की बयानबाजी पर भी विराम लागते हुए काहा की प्रदेश की पंजाब पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और उन्हें प्रदेश की पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास करना चाहिए और आम आदमी पार्टी जो की अपनी एन आर आयी फंडिंग को लेकर जोहल की मदद के लिए मजबूर है पर केप्टन अमरिंदर सिंह राज्य में किसी को भी प्रदेश में अशांति फैलाने की इजाज़त नही देंगे!