दिल्ली वासियो को प्रदुषण की समस्या से बचाने के लिए केजरीवाल का फॉर्मूला 1 जनवरी से होगा लागू

0
1394

दिल्ली 30 दिसंबर ( दीपक दहिया ) दिल्ली में 1 जनवरी 2016 से शुरू होने वाले ओड और इवन फार्मूले से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी कमर कसली है।दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम जहा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ,ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल रॉय और स्वास्थ्य मंत्री सतेन्दर जैन जी ने एक तारीख से ओड और इवन फार्मूले की शुरुवात की तैयारी के लिए सिविल डिफेंस ,एन सी सी और एन एस एस वलिंटियर को अपनी-अपनी कमर कसने के लिए एक साथ इकठ्ठा किया और उन्हें गांधी गिरी और किस किस की क्या जिम्मेवारी है उस बारे में अवगत कराया।।।
दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम जहाँ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल रॉय और स्वास्थ्य मंत्री सतेन्दर जैन जी ने एक तारीख से ओड और इवन फार्मूले के बारे में बताते हुए , इसके लिए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और एस डी एम् अधिकारियो की जिम्मेदाररियो को बताते हुए की ओड और इवन फार्मूले के रूल को तोड़ने वाले का चालान करने की पवार दी गई है साथ ही सिविल डिफेंस ,एन.सी.सी और एन.एस एस वलिंटियर को कहा की वो अहिंसा की नीति गांधीगिरी के मार्ग पर चल कर लोगो की गलतिओं पर एक गुलाब का फूल देकर लोगो को दिल्ली पॉल्युशन मुक्त बनाने का काम करने को प्रेरित किया जायेगा

अरिवन्द केजरीवाल ने सभी वलिंटियर को चालान ना काटने के बजाय उन्हें इस रूल रेगुलेशन के बारे में बताना है और एक गुलाब का फूल देकर जो भी गलती कर रहा है उसे वापिस घर लौटने की कहेंगे ताकी दिल्ली पॉल्युशन मुक्त हो और दिल्ली की जनता चेन की साँस ले सके.. स्वयं अरविन्द केजरीवाल भी अपनी कार पुलिंग करेंगे और इस मुहीम को कामियाब बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और १ जनवरी 2016 से 15 जनवरी 2016 के इस 15 दिनों में दिल्ली को पॉल्युशन मुक्त बनाने का चमत्कार करके दिखाएंगे।