खरड़में प्लॉट खरीदने के नाम पर 25 लाख की ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर थाना सिटी वन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

0
1160

मोगा 3  दिसमबर  ​ ​(​गुरदेव  भाम)  खरड़में प्लॉट खरीदने के नाम पर 25 लाख की ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर थाना सिटी वन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि नानक नगरी निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने एसएसपी को 30 सितंबर 2015 को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसने खरड़ में प्लॉट खरीदने के लिए 30 जुलाई 2010 को चंडीगढ़ निवासी अमरदीप सिंह उर्फ अमरप्रीत सिंह और दलजीत सिंह निवासी रतनगढ़ (खरड़) के साथ 25 लाख रुपए में सौदा किया था। सौदे मुताबिक उसने 25 लाख रुपए जमा करवा दिए थे। इसके बाद उन लोगों ने तो उसके नाम पर प्लॉट की राजिस्ट्री करवाई और ही 25 लाख रुपए वापस लौटाए। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी एच को सौंप दी थी। जांच अधिकारी ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोनों पर केस दर्ज किया है।