मुख्यमंत्री श्री चैहान आज मंदसौर में

0
2138

नीमच – 19 दिसम्बर (गोपालदास बैरागी) मुख्यमंत्री श्री चैहान आज मंदसौर में भाजपा के नपाध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशीयो के पक्ष में मतदान की अपील करने हेतु रोड शो करेगे, गांधी चैराहा पर होगी विशाल आमसभा मंदसौर ,आज दिनांक 19 दिसम्बर को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान भाजपा के नपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्रहलाद बंधवार व भाजपा के सभी अधिकृत प्रत्याशीयो के पक्ष में रोड शो करने व सभा को सम्बोधित करने के लिये मंदसौर पधारेगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान आज शनिवार को दोपहर 1 बजे काॅलेज ग्राउण्ड पर हेलीकाप्टर से मंदसौर पहुॅचेगे। उनकी मंदसौर जिले के भाजपा नेताओ द्वारा अगवानी की जाऐगी, उसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री चैहान श्रीकोल्ड चैराहे से भाजपा के नपा प्रत्याशीयो के समर्थन में रोड शो की शुरूआत करेगे। इसके उपरांत श्री चैहान लक्ष्मीबाई चैराहा, लालघाटी मार्ग, आनंद गरबा मण्डल चैराहा नई आबादी, गुप्ता कचोरी चैराहा, महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए नयापुरा रोड पर रोड शो करेगे।इसके बाद वरूणदेव मंदिर चैक, अशोक टाॅकिज रोड, जनकुपुरा गणपति चैक व बडा चैक होते हुए धानमण्डी के समीप स्थित लक्कपीठा ओवरब्रीज होते हुए खानपुरा मुख्य मार्ग सत्सग भवन के सामने होते हुए, हजरत नीलमशाह दरगाह रोड क्षैत्र होते हुए जगतपुरा, मण्डी गेट, सराफा बाजार, सम्राट मार्केट, आजाद चैक होते हुए कालाखेत पहुॅचेगे। इसके बाद कैलाश मार्ग या दयामंदिर रोड होते हुए गांधी चैराहा पहुचकर सांय 5 बजे उपरांत विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगे। उनके साथ रोड शो में नपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्रहलाद बंधवार व वार्ड के प्रत्याशीयो के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधी व भाजपा संगठन के नेता भी रोड शो मे साथ रहेगे। मुख्यमत्री श्री चैहान रोड शो के दौरान नगर के नागरिको से मंदसौर में भाजपा की नपा परिषद बनाने के लिये भाजपा केनपाध्यक्ष व वार्ड प्रत्याशीयो के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, महामंत्रीगण मुकेश खमेसरा, विनय दुबेला, भाजपा महिला मोर्चा श्रीमति रेणुका रामावत, महामंत्रीगण श्रीमति निर्मला गुप्ता, सुनिता गुजरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी गुलाम नबी शेख,  महामंत्रीगण अनवर एहमद मंसूरी,काजीकमालउद्दीन मिस्त्री, नगर अध्यक्ष नईम रहमानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, धीरज पाटीदार, नगर अध्यक्ष अरविन्द्र सारस्वत, महामंत्री राकेश भावसार,भेरूालाल साहू, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवतीलाल सुरावत, महामंत्री अजय आंसरी, बंसतीलाल अहिरवार आदि ने अपने लाडले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के भव्य स्वागत कि अपील की है।