बढ़ती मंहगाई, गन्ना मूल्य निर्धारित न किये जाने, वाल्टरगंज चीनी मिल को तत्काल चलाये जाने आदि मांगो को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

0
3427
बस्ती 21 (इमरान अली)देश से विपक्ष को समाप्त करने के षड़यंत्र, बढ़ती मंहगाई, गन्ना मूल्य निर्धारित न किये जाने, वाल्टरगंज चीनी मिल को तत्काल चलाये जाने आदि मांगो को लेकर कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को शास्त्री प्रतिमा के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।
कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार अपने किसी वायदे पर खरा उतर नहीं पायी है। अच्छे दिन लाने की उम्मीदे टूट गयी है। इस सरकार ने देश की जनता का मोह भंग हो चुका है। गरीब परेशान है, कडाके की ठंड में झुग्गी वस्तियां उजाड़ी जा रही है और विकास कार्य ठहर सा गया है। कहा कि मोदी ने युवाओं को रोजगार दिलाने का सब्जबाग दिखाया था किन्तु जमीनी धरातल पर कहीं भी उनका प्रयास दिख नही रहा है। वे देश को कांग्रेस मुक्त करने का जितना प्रयास कर रहे हैं जनता कांग्रेस को उतना ही सबल बना रही है।
पुतला फूंकने से पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया, न्यायालय के आदेश के बावजूद गन्ना किसानों का अरबो रूपया बकाया चीनी मिलें नहीं दे रही है। अभी तक वाल्टरगंज चीनी नहीं चली और बस्ती की चीनी मिल बंद हो गयी। सूबे की सरकार में कानून व्यवस्था की हालत दयनीय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्राओं में व्यस्त है और डीजल, पेट्रोल के मूल्य घटाने की जगह सरकार मनमाना कर लगाकर व्यापार कर रही है। यह उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ है।
पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, छोटेलाल तिवारी, डा. आर.जी. सिंह, पंचराम मौर्य, मानिकराम मिश्र, जगनरायन आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, डा. विद्या मिश्रा, डा. वाहिद सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष पवन कुमार चैरसिया, गंगा मिश्र, साधूशरन आर्य, भानु प्रताप सिंह, प्रमोद दूबे, लल्लू पाण्डेय, बाबूराम सिंह, कौशल त्रिपाठी, गिरजेश पाल, शैलजा कान्त ओझा, अभिषेक शुक्ल, राजेश चैधरी, छम्मनदास लखमानी, रामधीरज चैधरी, एस.वी. ओझा, सेराज अहमद, राजकुमार सोनकर, शिव प्रसाद चैधरी, नरेन्द्रलाल श्रीवास्तव, मधुबन चैहान, शोभनाथ पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, पृथ्वीपाल चैधरी, सूर्यमणि पाण्डेय, माया पाण्डेय, शेषमनि उपाध्याय, राम बहादुर सिंह, अमर सिंह के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शाामिल रहे।