कांग्रेस का तोहफा: सवा चार करोड़ की लागत से बरनाला में अंडरब्रिज का काम शुरू,नहीं करना पड़ेगा गाड़ी गुजरने का इंतजार,

0
1757

बरनाला, 26 अक्टूबर (अखिलेश बंसल/विपन गुप्ता) लंबे समय से लटक रहे बरनाला-धनौला अंडरब्रिज का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन डिप्टी कमिशनर श्री घणश्याम थोरी एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  एवं वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों ने किया। ढिल्लों ने मंच से संबोधित करते कहा कि बरनाला शहर अनेकों

समस्याओं के साथ जूझ रहा है, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनी है, कांग्रेस द्वारा जो कहा जाता है वो करके दिखाया जाता है। पहले बरनाला को पंजाब का जि़ला बनाया और अब इस जिला को पंजाब का नं -1 जि़ला बनाया
जाएगा।
कांग्रेस नेता ढिल्लों ने कहा कि उक्त अंडरब्रिज के निर्माण के लिए 21 अक्तूबर 2016 को टैंडर हुए थे और काम एक साल में पूरा होना था। परन्तु आज तक काम की शुरुआत नहीं हो सकी थी। कांग्रेस की सरकार के सत्ता  में आने
के बाद केवल सिंह ढिल्लों ने प्रेसवार्ता में ऐलान किया था कि अकाली सरकार ने जो वोटबैंक मजबूत करने के लिए विकास कार्य लटकाये रखे, वे बहुत ही कम समय में पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने धनौला रोड अंडरब्रिज के निर्माण के लिए फंड मंज़ूर करवा आज 4 करोड़  19 लाख 11 हजार 853 रुपए की लागत खर्च होने वाले अंडरब्रिज की शुरुआत की। जिक़्रयोग्य है कि इस रेलवे अंडरब्रिज बनाने के लिए पहला प्रयास कांग्रेस के पूर्व सांसद विजय इन्दर सिंगला ने किया था। शिलान्यांस अकाली सरकार समय जनवरी 2016 में रखा गया था।
अकाली सरकार को आड़े हाथ लेते ढिल्लों ने कहा बरनाला की सभी समस्याओं को हल किया जायेगा और पिछली सरकार के 200 करोड़ जैसे दिए गए लॉली पोप का जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा बरनाला को कूड़ा मुक्त और बेसहारा पशु
मुक्त किया जायेगा।