समाजसेविका माता कलावंती का निधन

0
1826

बरनाला, 2 दिसम्बर (अखिलेश बंसल/विपन गुप्ता) शहर की समाजसेविका माता कलावंती का निधन हो गया है। जिसको लेकर विभिन्न धार्मिक, समाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने दुख का प्रकटावा कियाहै। समाजसेविका माता कलावंती कुछ समय से बीमार चल रही थी। जिनकी 21नवम्बर को ब्रेन हैम्रेज होने से मौत हो गई थी। गौर हो कि उनके चार लडक़े व एक बेटी हैं। जिनमें दो पुत्र (पूर्व पार्षद राज कुमार धौला शिरोमणी अकाली दल के हिन्दु विंग के प्रधान हैं, जीवन कुमार धौला भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान पद पर एवं जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य रहे हैं) राजनीती में कदावर नेता हैं।समाजसेविका माता कलावंती को अन्तिम श्रद्धांजली 3 दिसंबर अर्पित की जाएंगी।