थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा 4 अगस्त को वनदेवी क्षेत्र में घटित गैंगरेप की घटना का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

0
1618

मऊ 10 अगस्त (मोहमद अर्शद) गत दिनों 4 अगस्त को ग्राम बबुआपुर थाना सरायलखंसी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को उसके एक साथी के साथ वनदेवी क्षेत्र में घूमने जाने पर रामषीष षर्मा, निवासी ताजपुर मठिया सहित तीन व्यक्तियों द्वारा जबरन बलात्कार की घटना के सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के क्रम में उप निरीक्षक श्री राम सजन नागर थाना सरायलखंसी पुलिस एवं सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त अभियोग में नामजद आरोपी रामषीष षर्मा निवासी ताजपुर मठिया थाना सरायलखंसी को आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उक्त अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का जुर्म इकबाल करते हुए घटना में संलिप्त अपने दो अन्य साथियों का भी नाम-पता बताया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में प्रकाष में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्यवाही के उपरान्त विवेचक द्वारा चालान न्यायालय किया गया है।