लालू-नीतीश के आने से होगा जंगलराज के साथ दंगलराजः राजनाथ

0
2177

चम्परण 29 अक्टूबर (नवेन्दु सिंह) केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो जंगलराज के साथ दंगल राज का आतंक होगा। महागठबंधन के दोनों नेता लालू और नीतीश एक साथ नहीं रह सकते। दोनों में दंगल होना तय है। इसका खामियाजा सूबे के लोगों को भुगतना पड़ेगा।

श्री सिंह घोड़ासहन में एनडीए प्रत्याशी पवन जायसवाल के पक्ष में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।उन्होंने कहा कि 2010 के चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने के बाद मिली सफलता से नीतीश कुमार को भ्रम हो गया कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी है।लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में इनका सफाया हो गया।