कन्नौज में लौटी अमन और शांति लोगो ने घर से बाहर निकल की खरिदारी

0
1744

कन्नौज 29 अक्टूबर (सुरजीत सिंह कुशवाहा)22 अक्टूबर को शहर के लाखन चौराहा पर शोभायात्रा में गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा  पर प्रशासन ने पूरा तरह नियंत्रण कर लिया। गुरुवार को शहर में आठ दिन पूर्व की तरह सभी बाजारों को खोला गया। त्योहार के चलते शहरी लोगों के साथ ग्रामीण अंचलों से बाजार करने पहुंचे लोगों ने भी जमकर खरीददारी की। इससे बाजारों में पूरी तरह से रौनकगुलजार होती देखी गई। सभी आपसी गिले-शिकवे भूल कर लोगों ने लाखन चौराहा व बड़ा बाजार, पीतल बाजार, चूड़ी वाली गली समेत शहर की सभी बाजारों में सैकड़ों ग्राहकों की चहल-कदमी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिला अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला व सीओ करन ¨सह बीएसएफ के जवानों के साथ बाजारों में पूरे दिन गश्त करते रहे। शाम के छह बजते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तरह से बाजारों को बंद करवा दिया और बेवजहसड़कों पर घूमने वाले लोगों को सख्ती के साथ खदेड़ कर घरों में छिपने पर मजबूर कर दिया।