चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ता जीते या हारे किन्तु टिकट की प्राथमिकता

0
1195

बस्ती 4 दिसंबर (विवेक पाल) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर्यवेक्षक नीरज डांगी ने बस्ती सदर, हर्रैया और कप्तानगंज से आगामी विधानसभा चुनाव के लिये दावेदारों से एक-एक कर वार्ता किया, उनकी प्राथमिकता और दृष्टिकोण को समझा। भावी प्रत्याशियों से वार्ता के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में नीरज डांगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनायेगी। कहा कि चुनाव के समय दलबदलू और पूंजीपति लम्बे चौड़े वायदे करके आ तो जाते हैं किन्तु बाद में संगठन के प्रति उनकी कोई भूमिका नहीं रह जाती। चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ता जीते या हारे किन्तु टिकट की प्राथमिकता में समर्पित कार्यकर्ता ही होंगे।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’ ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में गहन समीक्षा की जा रही है। अधिकांश भावी प्रत्याशियों से कई चरणों में वार्ता हो चुकी है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि समय से प्रत्याशी घोषित कर दिये जांय जिससे उन्हें सम्पर्क के लिये पूरा समय मिल सके।
प्रत्याशियों से वार्ता के पूर्व पर्यवेक्षक नीरज डांगी ने कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि वे अपनी एकजुटता बनाये रखे और जिस भी कार्यकर्ता को टिकट मिले उसे विजयी बनाने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय। गुटबाजी करने वालों, दल बदलुओं के लिये कांग्रेस में कोई जगह नही है। कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव और गुजरात के निकाय चुनाव परिणामों से सिद्ध हो गया है कि जो लोग कांग्रेस बिहीन देश बनाने की बात कर रहे थे उन्हें देश की जनता मुंहतोड़ जबाब दे रही है।
पर्यवेक्षक नीरज डांगी और सह पर्यवेक्षक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’ ने हर्रैया, कप्तानगंज और बस्ती सदर के भावी प्रत्याशियों से मिलकर लम्बी वार्ता की। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने पर्यवेक्षकों को तिरंगा भेंट कर भावी रणनीति और जनपद के राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अम्बिका सिंह, राम मिलन चतुर्वेदी, जयन्त चौधरी, जगनरायन आर्य, देवेन्द्र श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, अंकुर वर्मा, डा. आर.जी. सिंह, छोटेलाल तिवारी, देवी प्रसाद पाण्डेय, डा. मानिक राम मिश्र, गायत्री गुप्ता, रमा चतुर्वेदी, रंजना सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, पवन कुमार चौरसिया, राघवराम तिवारी, साधूशरन आर्य, सूर्यमणि पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र सिंह, विवेकानन्द, शीतला शुक्ल, बाबूराम सिंह, अवनीश त्रिपाठी, गिरजेश पाल, कुंवर जितेन्द्र सिंह, गुड्डू सोनकर विमला राठी, शकुन्तला, पिन्टू मिश्र, गीता सिंह, रामधीरज चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।