Reliance Jio और BSNL नंबर पर कॉल करने पर मिलेगा Coronavirus से बचाव का संदेश

0
2483

नई दिल्ली, टेक डेस्क। coronavirus की वजह से दुनियाभर में लगभग सभी देश परेशान हैं और इससे बचाव के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं भारत भी Coronavirus की चुनौती से निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। क्योंकि अभी तक देश में 33 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और ऐसे में कोशिश की जा रही है कि लोगों को बचाव के तरीके बताएं जाएं। coronavirus के जागरूकता अभियान में टेलिकॉम सेक्टर भी पीछे नहीं है। इस अभियान में Reliance Jio और BSNL ने सबसे आगे हैं। दोनों कंपनियों ने अपनी कॉलर ट्यून को बदल दिया है। अब Jio और BSNL के नंबर पर कॉल करने पर आपको coronavirus से बचाव के तरीके सुनाई देंगे।