मोहल्ला टंडना में चोरों ने दिनदहाड़े घर से 90000 की नकदी, 750 ग्राम चांदी के आभूषण किए चोरी,

0
2541

नकोदर 2 जनवरी (टोनी ) शहर के मोहल्ला टंडना मे आज सुबह 11:00 बजे के करीब अज्ञात चोर घर से 90 हजार की नगदी और चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर मालिक कुछ समय के लिए बाजार गए हुए थे

मोहल्ला टंडना निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर है सुबह दुकान पर आ गए घर पर उनकी पत्नी थी 11:00 बजे के करीब पत्नी घर को लॉक कर कुछ समय के लिए किसी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी जब वह 2:00 बजे के करीब घर वापस आई तो घर का मेन गेट का दरवाजा का लॉक टूटा हुआ है और अंदर कमरे के दरवाजे खुले हुए थे कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था चोरों ने अलमारी के लॉक तोड़ अलमारी में पड़ी 90 हजार की नगदी और 750 ग्राम के करीब चांदी के आभूषण चोर चुरा कर ले गए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरम्भ कर दी गई है