रेल आईजी के मोबाइल पर पटना साहिब स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी

0
2128

 

पटना: 29 अक्तूबर (सौरभ कुमार / जाहिद अकरम ) रेल आईजी के मोबाइल पर पटना साहिब स्टेशन को उड़ाने की मिली. धमकी के बाद रेल प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गया है. रेल प्रशासन ने हाई एलर्ट जारी करने के बाद पटना साहिब स्टेशन के आस पास और परिसर के चप्पे चप्पे पर गहन चेकिंग की . फोन कॉल के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यात्रियों की जहां सघन चेकिंग की जा रही है वहीं पटना साहिब आने जाने वाले सभी गाड़ियों में भी सघन तलाशी ली जा रही है. रेल आईजी के मोबाइल पर असामाजिक तत्वों द्वारा 30 अक्टूबर को पटना साहिब स्टेशन को उड़ाने का मैसेज भेजा गया है.
हालांकि रेल पुलिस के आलाधिकारियों ने ऑफ द रिकार्ड इसे असामाजिक तत्वों की करतूत करार दिया है.पटना साहिब जंक्शन के थानाध्यक्ष महेश पासवान ने कहा कि स्टेशन की सघन तलाशी की जा रही है.