शाम नगर के माता पोखरा स्थित शीतला धाम में 11 हजार दीप जलाये गये।

0
1671

मऊ 25 नवम्बर (मोहमद अरशद ) देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की शाम नगर के माता पोखरा स्थित शीतला धाम में 11 हजार दीप जलाये गये। दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं का मंदिर में हुजूम उमड़ पड़ा था। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। परिसर में बनायी गयी रंगोलियां अपनी अलग छटा पेश कर रही थी। मेले का आयोजन तो शाम 4 बजे से ही शुुरु हो गया था। लेकिन असली सुन्दरता तब दिखायी दी, जब शाम को 6.30 बजे सामुहिक आरती का आयोजन किया गया। उसके बाद आतिशबाजी का आयोजन हुआ।