अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर नगर मे रैली

0
2055

२६ जुलाई

मोदीनगर।(नीरज गुप्ता) आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ईकाई मोदीनगर मे कारगिल दिवस के अवसर पर नगर मे एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मुल्तानीमल मोदी डिग्री कालेज से शुरू होकर गिनी देवी डिग्री कालेज से मोदीनगर बस अड्ढे होते हुए थाने के सामने रेलवे रोड पर स्थित शहीद मेजर आसाराम त्यागी जी की प्रतिमा पर माला अर्पन किया।
इस रैली मे सभी कार्यकर्ताओ ने देशभक्ति के नारे लगाये माल्यार्पण के पश्चात् सभी कार्यकर्ताओ ने व्यवस्थापुर्वक खडे होकर राष्ट्रगान गाया व वीरगति को प्राप्त अमरवीर जवानो को याद करते हुए मोन घारण किया। इस कार्यक्रम के मोके पर मुख्य रूप से नगरमंत्री अरूण कुमार, सहनगर मंत्री सुरज ठाकुर, अंशु चैधरी, अश्वनी गर्ग, विनय ठाकुर नगर आन्दोलन प्रमुख अजीत पाण्डेय, सह आन्दोलन प्रमुख अभिषेक चोधरी, निरज लोघी, विजय ठाकुर, रोहित कुमार, पंकज भगत, दिपक कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20150726-WA0007