उकावद: पीडि़तों की मदद में जुटे स्वयंसेवक

0
1416

अशोक नगर 20 अगस्त (अजय ) सीमावर्ती गुना जिले के उकावद गांव में अतिवर्षा से बेघर हुए ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मदद में जुटे हुए हैं। बीते दो दिन से संघ के स्वयंसेवक और संघ के अनुवांशिक संगठन पीडि़तों परिवारों के बीच पहुंचकर हर संभव मदद में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम उकावद में बीते दिनों अतिवर्षा एवं बादल फटने के बाद वहां के रहवासियों पर आफत आन पड़ी थी। तभी संघ के विभाग प्रचारक चेतन जी भार्गव भी गांव में पहुंचे। वे गांव में हुई त्रासदी को देखकर द्रवित हो गए। श्री भार्गव ने इस संबंध में अशोकनगर में डॉ. जयमण्डल सिंह यादव के निवास पर एक आपात बैठक कर गांव में मदद करने के कार्योंं विचार किया। देखते ही देखते उकावद में संघ के स्वयंसेवक वहां के रहवासियों की हर संभव मदद में आगे दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को सेवा भारती सामाजिक संगठन के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उकावद में बचाव और राहत कार्य को और तेज किया। यहां सामाजिक संगठन पीडि़त परिवारों के लिए भोजन पैकेट, तिरपाल, भोजन सामग्री, चटाई, महिलाओं-बच्चों अज्ञैर पुरुषों के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे। पीडि़त परिवारों की बीच पहुंचकर श्री भार्गव ने बताया कि आपदा की इस घड़ी मेंं में हम आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुवांसिक संगठन सेवा भारती के कार्यकर्ताओं से एक सैनिक की भांति पूरी तन्यमयता से उपस्थित रहने का आह्वान किया। उन्होंने पीडि़त परिवारों को हृदय से लगाते हुए 24 घण्टों उनके साथ में खड़े रहने की बात कहीं। इस दौरान 40 पीडि़त परिवारों में भोजन सामग्री, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र और तिरपाल भी बांटे। इस दौरान गुना जिले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिनेश शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, जगमोहन शुक्ला, संतोष कुशवाह, रामेश्वर वैरागी, प्रमोद दुबे, बल्लू शर्मा शामिल थे। इसी तरह अशोकनगर से सेवा भारती कार्यकर्ताओंं में डॉ. जयमण्डल सिंह यादव, श्रीमती कमलेश यादव, श्रीमती रश्मि रघुवंशी, श्रीमती कल्पना नामदेव, महेन्द्र शर्मा, घनश्याम सोनी, रामवीर सिंह रघुवंशी, डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी, संजीव शर्मा, बब्लू यादव, सतेन्द्र कलावत, दिलीप यादव, अर्पित रघुवंशी, अंकित छावड़ा, गजराम माहौर, भागचंद जैन, महेन्द्र सिंह रघुवंशी आदि शामिल थे।
——————-