ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत

0
1841

अशोकनगर। एक अज्ञात वृद्ध की बीती देर रात टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कोलकाता-अजमेर टे्रन की चपेट में आ गया था। जीआरपी पुलिस द्वारा बताया गया है कि उक्त वृद्ध रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहा था तभी यह हदसा हुआ है। मृतक की उम्र 65 वर्ष के लगभग है। जीआरपी पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन खबर लिखे जाने उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।