एचपीएल के कामगारों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

0
1367

सोलन 11 सितम्बर (धर्म पालठाकुर) जिला सोलन के तहत जाबली स्थित एचपीएल हिमाचल एनर्जी के कामगारों की हड़ताल आज 11 दिन भी जारी रही। कामगार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। श्रमिक यूनियन का आरोप है कि दोनों यूनियन के प्रबंधन प्रशासन उनकी बातों को नहीं सुन रहा है।

लेबरऑफिसर से विफल रही यूनियन की वार्ता 

कामगार यूनियन ने कहा कि बीते दिन प्रबंधन-कामगारों की इस हड़ताल को लेकर लेबर ऑफिसर सोलन में मीटिंग हुई थी, लेकिन दोनों यूनिटों ने उनकी मांगों को खारिज और मजदूरों से इस विषय पर कोई बात नहीं होगी। इससे कामगारों में रोष उत्पन्न हो रहा है, जिससे माहौल भी तनावपूर्ण हो रहा है।

स्थानीयलोग युवा मंडल भी मैदान में आए 

स्थानीयग्राम पंचायत, युवा मंडल, व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिक संघ भी कामगारों के समर्थन में आगे आए हैं और सरकार से जल्द ही इस विषय पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। जाबली में हो रही हड़ताल के संबंध में मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, वहीं तहसीलदार कसौली नारायण सिंह चौहान, डीएसपी प्रमोद चौहान मौके पर पहुंचे और कानून के तहत रहने के लिए समझाया।
 विधायक डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि मजदूरों का शोषण निंदनीय
इस विषय पर लेबर ऑफिसर प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि कामगारों प्रबंधन की बातचीत चल रही है। भाजपा के उपाध्यक्ष कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल ने इस विषय पर कहा कि मजदूरों का शोषण निंदनीय है। पार्टी मजदूरों स्थानीय लोगों के साथ खड़ी है।