एसएसपी द्वारा यातायात माह नवंबर रैली को झंडी दिखाकर किया गया रवाना

0
1792

सहारनपुर 1 नवम्बर ( वासु सिंघल ) : यातायात माह नवंबर “चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें” की संदेश यातायात रैली को झंडी दिखाकर एसएसपी आर पी एस यादव ने रवाना किया। यातायात नियमों के प्रति लोगोँ में जागरूकता लाने के लिये जनपद में यातायात माह शुरू किया। इस दौरान एसपी सिटी महेन्द्र सिंह यादव, एसपी ट्रेफिक ओमवीर सिंह, सीओ सुधीर शंखधर, टीएसआई तेज प्रताप सिंह मौजूद रहे।