एसजीपीसीके पूर्व सचिव पंचतत्व में हुए विलीन

0
2320

अमृतसर 18 जनवरी (सी एन आई) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सचिव और पूर्व केबिनेट मंत्री मनजीत सिंह कलकत्ता का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर केबिनेट मन्त्री नवजोत सिंह सिधु, सांसद गुरजीत सिंह औजला, ओपी सोनी, श्री अकाल तख्त के जथेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के अलावा एसजीपीसी के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। इस मौके पर सिधु, गुरजीत औजला आउट ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि कलकत्ता एक कर्मयोगी इंसान थे। उनकी कमी कभी भी पूरी नही हो पाएगी। वहीं श्री अकाल तख्त के जथेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि मनजीत सिंह कलकत्ता एक अच्छे सलाहकार थे, उनकी रे लेकर वह खुद कई योग फैसले करने में समर्थ हुए थे। उ होने कहा कि आज जो घाटा उन्हें पड़ा है वो कभी भी पूरा नही होगा।