कांग्रेस कार्यकर्ता की जीप में अफीम का मामला, कांग्रेस ने जिला प्रमुख पर लगाया फंसाने का आरोप।

0
1276

 

हनुमानगढ़ 10 अगस्त (प्रदीप पालद्ध) अचानक हनुमानगढ़ की राजनीति में तूफान मच गया। एक कांग्रेस कार्यकर्ता की जीप से अफीम बरामद होने की कथित घटना से हड़कम्प मच गया। दरअसल, बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की जीप से अफीम बरामद हुई है, वह न तो अफीम खाता है और न ही उसका कोई धंधा है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रमुख को निशाने पर लेते हुए इस मामले को राजनीतिक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। न्यायालय परिसर में एक जीप में अफीम बरामद होने का मामला राजनीतिक गलियारे में धूम मचा रहा है। दरअसल, वह जीप कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप दूधवाल की है। जो जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया से संबंधित मुकदमे को लेकर कोर्ट गया था। घटना के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति से सीधे एसपी गौरव यादव को फोन पर सूचना दी कि कोर्ट परिसर में खड़ी अमुक जीप में अफीम रखी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई की तो सूचना सही निकली। पुलिस ने जीप का पता किया तो वह संदीप दूधवाल की निकली। पुलिस ने संदीप को थाना बुला लिया। वहां से संदीप ने फोन पर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो राजनीतिक बवाल मच गया। देखते ही देखते जंक्शन थाना में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिडासरा, उप प्रधान अमर सिंह, पार्षद अनिल खीचड़ और कांग्रेस नेता गुरदीप चहल आदि थाना पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर से मुलाकात की। दोनों को वस्तुस्थिति से अगवत करवाया। उन्होंने जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर राजनीतिक द्वेषता की वजह से फंसाने का आरोप लगाया। जब पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिडासरा से पूछा गया कि वे जिला प्रमुख और भाजपा नेताओं को इस तरह का खुला आरोप किस आधार पर लगा रहे हैं तो भिडासरा और संदीप दूधवाल के पुत्र करण ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। दूसरी तरफ, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जबकि जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया ने पूरे प्रकरण से खुद अलग करते हुए कहाकि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने के लिए इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

AFIME