गरीबों की थाली से गायब हो गई दाल:- अनीता गहलौत

0
1214
 
 
राजगीर 26 अक्टूबर (सौरव) –  नालंदा जिले के महिला प्रकोष्ठ जदयू की प्रधान महासचिव अनीता गहलौत ने केन्द्र की मोदी सरकार को गरीबों की थाली से दाल छीन लेने का आरोप लगाया है। मोदी सरकार की गलत तथा गरीब विरोधी नीतियों की वजह से आम लोग दाल-रोटी भी ठीक से नहीं खा पा रहे हैं। दाल की कीमत लगभग 200 रू0 प्रति किलो तक पहुँचना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्याज की कीमत पहले से ही लोगों को रूला रही है। गहलौत ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी लोक सभा चुनाव में लोगों से अच्छे दिन लाने का वादा कर रहे थे। क्या यही है उनका अच्छा दिन। आमलोगों के लिए तो उनका पुराना दिन ही मोदी सरकार लौटा दे तो बड़ी कृपा होगी। पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार केवल बातें बनाना जानती है, काम करने का न तो उनकी कोई नीयत है और न ही कोई नीति। उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील किया है कि बड़ी-बड़ी बातें करना छोडें़ और आम जनता की सुध लें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों की कीमत पर उद्योगपति मित्रों की मदद करने में लगे हैं। इस चुनाव में बिहार की जनता महंगाई के मुद्दे पर सरकार को सबक सिखाएगी।