विदेश भ्रमण के लिए नहीं मिला मोदी को जनादेश

0
2412

पटना १दिसंबर (सोरब) उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोलहवें विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का राज-काज संभालने के बजाय विदेशों की सैर में लगे रहते हैं और केवल कपड़ा धुलवाने के लिए देश वापस आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को यह समझना चाहिए कि देश की जनता ने उन्हें काम करने के लिए जनादेश दिया है न कि विदेशों की सैर करने के लिए।