ढिल्लो कालोनी के पास लाश मिलने से सनसनी, शव की शिनाख्त नहीं।

0
1959

 

हनुमानगढ 10 अगस्त (प्रदीप पालद्ध) ढिल्लो कालोनी के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि लाश महावीर स्वामी नामक व्यक्ति की है जो रामसरा नारायण का रहने वाला था। लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस को सूचना मिली कि ढिल्लो कालोनी के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। थाना प्रभारी रणवीर मीणा मय स्टाफ मौके पर पहुंचा। थोड़ी देर बाद एएसपी महेंद्र हिंगोनिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआवना किया। बताया जाता है कि लाश रामसरा नारायण के महावीर स्वामी नामक व्यक्ति की है। लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं है। थाना प्रभारी रणवीर मीणा के मुताबिक, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लगता है।