बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल

0
1013

अशोकनगर। आज सुबह करीब 9 बजे कोयल घाटी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। जानकारी के अनुसार प्रिंस बस क्रमांक एमपी 08 /9136 अशोकनगर से मुंगावली जा रही थी। तभी कोयल घाटी के पास पुलिया में टैपर होने के कारण बस पलट गई। घटना के समय बस में लगभग दो दर्जन से अधिक सबारी सबार थीं। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों का घायल होने का समाचार है। लेकिन इस घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ है। घायलों के अनुसार यह हादसा पुलिया पर टैपर  होने के कारण हुआ है। जिसमें घायल राजेश पुत्र ज्ञानसिंह कटारिया उम्र 30 वर्ष निवासी मोलाडेम व घूमन पुत्र परताब कटारिया उम्र 35 वर्ष, कमल पुत्र मुलुआ अहिरवार निवासी अथाईखेड़ा अन्य यात्री भी इस हादसा में  घायल हुये हैं। घायलों को बहादुरपुर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
—————————–