बिजली बोर्ड में क्लर्क लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपए हड़पते हुए जाली नियुक्ति पत्र दे दिया।

0
1397
कैथल 1 नवंबर (राजकुमार अग्रवाल ) वाणिज्यिक अपराध प्रकोष्ठ ने एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने 2 युवको को बिजली बोर्ड में क्लर्क लगवाने के नाम से 8 लाख रुपए हड़पते हुए जाली नियुक्ति पत्र दे दिया। हड़पी गई नगदी की बरामदगी तथा व्यापक पुछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पीआरओ पुलिस ने बताया कि सीआईए-3 प्रभारी सबइंस्पेक्टर रामकिशन की अगुवाई में एक मामले की जांच एएसआई शिवकुमार ने करते हुए आरोपी ईंद्रजीत उर्फ जीतङ्क्षसह वासी राधा स्वामी कलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदाना वासी तारीफ ङ्क्षसह ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक में एसपी के समक्ष उपस्थित होकर लिखित फरियाद की, कि उसके एक रिश्तेदार की मार्फत उसे जानकारी मिली कि उसके दोस्त ईंद्रजीत वासी राधा स्वामी कलोनी कैथल की अफसरों के साथ अच्छी जान पहचान बताई गई है। उसे जानकारी मिली कि बिजली विभाग में डी.एम. साहब ने विभाग में क्लर्क भर्ती करने है। 28 सितम्बर को थाना सिविल लाईन में दर्ज मामले अनुसार तारीफ ङ्क्षसह चंदाना व नरवीर वासी रोहेड़ा राधा स्वामी कलोनी में ईंद्रजीत दंपत्ती से मिले तथा 4-4 लाख रुपए में क्लर्क लगवाने के आश्वासन उपरांत उन्होंने 8 लाख रुपए नगदी अदा कर दी। कुछ समय उपरांत उनको नियुक्ति पत्र भी दे दिए गये तो दोनों नियुक्ति स्थान पर गए, जहां उन्हें पता चला कि यह पत्र जाली है। आरोपी गुरुवार को ही अदालत में पेश कर न्यायालय से 31 अक्टुबर तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता पुर्वक व्यापक पुछताछ की जा रही है।