मंत्री अनिल जोशी ने किया रंजीत ई- ब्लॉक मेँ 1 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्योँ का शुभारंभ |

0
1199

अमृतसर 21 सितंबर (धर्मवीर गिल लाली)स्थानीय निकाय चिकित्सा शिक्षा एवँ अनुसंधान मंत्री पंजाब श्री अनिल जोशी ने रंजीत एवन्यू ई- ब्लॉक मेँ आयोजित समागम मेँ 1 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्योँ का शुभारंभ किया | श्री जोशी ने बताया कि आज यहाँ पर 1 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्योँ का शुभारंभ किया गया है और इससे इलाके में बचे हुए सभी विकास कार्यं संपन हो जाएंगे | उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र मेँ अधिकतम विकास कार्य संपूर्ण हो चुके है और जो भी कोई विकास कार्य अभी चल रहे है वह भी बहुत जल्द ही पूरे कर दिए जाएंगे और इलाका निवासी इसका लाभ ले पाएंगे | उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही जनता की सेवा में हाजिर है और आने वाले समें में और जो भी लोगों द्वारा विकास के काम बताये जाएंगे वः उन्हें पूरा करवाएँगे | उन्होंने बताया कि अमृतसर शहर को हेरिटेज एवँ स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना सभी शहर वासियोँ के लिए गर्व की बात है |
इलाका निवासियोँ ने श्री जोशी का पूरे इलाके मेँ संपूर्ण विकास करवाने पर और इलाके को कम्युनिटी सेंटर और अमृत आनंद पार्क जैसे बड़े उपहार देने पर उनका धंयवाद किया और उंहेँ सम्मानित किया | श्री जोशी ने बताया कि अमृत आनंद पार्क पार्क मेँ बहुत जल्द ही 170 ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया जो कि सभी शहरवासियोँ को और यहाँ से आने जाने वाले लोगोँ को देश के प्रति मान महिसूस करवाएगा और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद दिलाएगा |
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता आर पी सिंह मेनी, सुखविंदर सिंह धन्जल, गुरदेव सिंह कंग, बलबीर सिंह संधू, कर्नल संधू, कश्मीर सिंह, केप्टन करम सिंह, चरणजीत सिंह, गुरदेव सिंह बाठ, सुच्चा सिंह संधू, कमल भूषण अग्रवाल, विनोद कुक्कू, गगनदीप सिंह बेदी, एस ई राजीव सेखड़ी, एक्स ई एन बलजीत सिंह जम्मू आदि उपस्थित थे |