विद्युत तार चोर गिरफ्तार

0
1501

अशोकनगर। देहात थाना पुलिस ने 5 आरोपियों से 60 हजार रुपये का विद्युत तार बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ग्राम खिरिया गुहास, परासरी के निवासी हैं। जिनमें से एक आरोपी अशोकनगर का निवासी है। देहात थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस द्वारा सोमवार की सांय एवं मंगलवार की सुबह ग्राम खिरिया गुहास एवं परासरी से आरोपियों को पकड़ा गया है। इन लोगों पर पहले से ही विद्युत तार चोरी कर बेेचने का मामला दर्ज था। जिस समय पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया तो उनके पास से करीब 60 हजार रुपये का विद्युत तार एवं विद्युत ट्रांसफार्मर तेल से भरे दो कैन जप्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शैतान सिंह पुत्र नत्थू अहिवार उम्र 38 वर्ष निवासी खिरिया गुहास, भानू पुत्र अशोक कलावत उम्र 30 वर्ष निवासी परासरी, पप्पू उर्फ फूल सिंह पुत्र रामरतन सिंह यादव निवासी परासरी, गुलन्दर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी परासरी हैं। पकड़े गए आरोपियों द्वारा कई दिनों से रात्रि के समय विद्युत तार को खंभों से काटकर चोरी किया जा रहा था। चोरी का यह तार अशोकनगर में विलाला मील के पीछे दीपक उर्फ दीपू पुत्र गंगाविशन नामदेव गिलकू कबाड़ी के यहां बेचा जाता था। चोरी का माल खरीदने के आरोप में पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके यहां से दो किलो तार भी जप्त किया है। इन आरोपियों पर विद्युत अधिनियम की धारा 136, 411 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है।