शब्दम् द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय इण्टरमीडिएट प्रश्नमंच कार्यक्रम सम्पन्न

0
1532

0 विजयी प्रतिभागियों को किया पुरूस्क्रत
0 प्रहलाद राय टिकमानी काॅलेजे शिकोहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
फिरोजाबाद। हिन्द परिसर स्थित संस्कृति भवन में फिरोजाबाद जनपद स्तरीय इण्टरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं के बीच हिन्दी प्रश्नमंच का आयोजन किया गया जिसमें प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इण्टर काॅलेजे शिकोहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ब्राइट स्कालर्स एकेडमी सिरसागंज को मिला। तृतीय पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर शिकोहाबाद को मिला।
जनपद स्तरीय प्रश्नमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. महेश आलोक ने की तथा विशिष्ट अतिथि अरविन्द तिवारी थे। प्रश्नमंच के संयोजक मंजर उलवासै ने इस कार्यक्रम को आयोजित किय। प्रथम स्थान के लिए मुकाबला उस समय रोचक हो गया जब दो विद्यालयों प्रहलाद राय टिकामानी शिकोहाबाद तथा ब्राइट स्कालर्स एकेडमी सिरसागंज ने समान अंक प्राप्त किए। बाद में टाई के लिए अतिरिक्त प्रश्न पूछे गए तब जाकर निर्णय हुआ। इस कार्यक्रम के पारदर्शिता की सराहना सभी ने की। डा. महेश आलोक ने बतौर अध्यक्ष बोलते हुए उन विद्यालयों की निन्दा की जो विद्यालय में हिन्दी बोलने पर जुर्माना लगाते हैं। अरविन्द तिवारी ने शब्दम् संस्था का परिचय देते हुए कहा कि हिन्दी प्रश्नमंच इस संस्था का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसने हजारों छात्रों को लाभान्वित किया है। संयोजक मंजर उलवासै ने प्रश्नों के निर्माण और उद्गम की प्रक्रिया के बारे में बताया कि पारदर्शिता के साथ हिन्दी का विकास हमारा प्रथम लक्ष्य है। शब्दम् के दीपक औहरी ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने कार्यक्रम को बढ़ाया।