समाज में युवाओं का जागृत होना बहुत जरूरी : यक्षेन्द्र आर्य

0
1245

समाज में युवाओं का जागृत होना बहुत जरूरी : यक्षेन्द्र आर्य
कैथल, 28 अक्टूबर ( कृष्ण प्रजापति ) : सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद कैथल द्वारा आज आर्य समाज मंदिर करनाल रोड, कैथल में जिला स्तरित बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य समाज के सर्वोच्च संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश मुख्य रूप से पहुंचे। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान ब्र. दीक्षेन्द्र आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन मास्टर श्यामलाल आर्य ने किया जबकि संयोजन जिला प्रधान डॉ होशियार सिंह आर्य व वरिष्ठ अधिकारी सत्यवीर आर्य ने किया। स्वामी आर्यवेश ने अपने मुख्य उद्धबोधन में कहा कि आज समाज में पाखण्ड व अंधविस्वास तेजी से फैलता जा रहा है जिस से सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा रखो लेकिन अंधश्रद्धा मत रखो, विस्वास करो लेकिन अंधविस्वास मत करो। अपने विवेक व बुद्धि के साथ तर्क पर खरी उतरने वाली बातों को जीवन मे उतारो। स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे सावधान किया तथा आहावान किया कि आज के समाज मे पाखंडी बाबाओं की बाढ़ सी आई हुई है। आज लोग यदि अपने विवेक से फैसला लें व इन डेरों में जाना बंद कर दें तो ये डेरे अपने आप बंद हो जाएंगे। आजकल के ये बाबा महिलाओं को अपनी तरक्की की सीढ़ी बना कर प्रयोग कर रहे हैं।
दीक्षेन्द्र आर्य ने कहा कि समाज में युवाओं को संस्कारित करने की अवश्यकता है क्योंकि संस्कारवान युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। जयपाल आर्य ने कहा कि कैथल जिले में युवा निर्माण अभियान तेज किया जाएगा। युवा भजनोपदेशक जसविंद्र ने ईश्वर भक्ति के गीत सुनाए।
-इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में लगी जिम्मेदारी-
आर्य समाज द्वारा प्रांतीय पाखंड खंडन सम्मेलन सम्मेलनों का आयोजन 5 नवंबर को सी ए वी हाई स्कूल हिसार में तथा 10 दिसम्बर को दयानंद पार्क, जींद में किया जा रहा है। इनमे जिले के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। जयपाल आर्य, सत्यवीर आर्य, डॉ होशियार सिंह, श्याम लाल आर्य व अमित कुमार, सुरेंद्र आर्य की जिम्मेदारी लगाई गई। जिले में अभी ब्लॉक की आर्य समाज की इकाई बनाने की जिम्मेदारी भी इसी टीम को दी गई। साथ ही युवा निर्माण शिविरों की रूप रेखा भी तैयार की गई। इस अवसर पर रजत आर्य, नरेश आर्य, जसविंद्र आर्य, बलदेव मान, रवि प्रकाश, नरेंद्र आर्य, शलिन्दर आर्य, मनीराम आर्य, हरिकेश आर्य, अशोक आर्य के अतिरिक्त आर्य युवक परिषद कैथल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सत्यवीर आर्य ने सभी का आभार प्रकट किया।