सुल्तानपुर लोधी में लोक अदालत की तरफ से तकरीबन 629 केसों में से 400 केसों का निपटारा, 1 करोड़ 98 लाख की रिकवरी लोगों को दिलाई गई।,

0
1405

सुलतान पुर लोधी( निर्मल सिंह  ) कोमी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुसार आज सुल्तानपुर लोधी अदालत में माननीय सीनियर सब डिवीजन जज रशपाल सिंह और जूनियर जज मैडम श्रुति की तरफ से अलग अलग अदालतें लगाई गई। इस मौके अदालत की तरफ से तकरीबन 629 केसों में से 400 केसों का निपटारा किया गया। और 1 करोड़ 98 लाख की रिकवरी लोगों को दिलाई गई। इस मौके दोनों पक्षों की आपसी सहमति से राजीनामा करवाया गया। और बैंक रिकवरी के केस धारा 138 एन आई एम ए सी टी और पारिवारिक मामले , लेबर मामले , एजुकेशन मामले , बिजली और पानी के बिलों के संबंध में सर्विस मामले व अन्य केस शामिल है।  इस मौके दोनों जजों ने बताया कि लोक अदालत में समय की बर्बादी नहीं होती है। और न्याय सस्ता होता है। विधवा औरतों को वकीलों की फीस नहीं देनी पड़ती और आपसी रजामंदी के तहत दोनों पक्षों का फैसला हो जाता है। इससे आपसी भाईचारा भी भड़ता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कोर्ट में केस चलते हैं वह जल्दी ही लोक अदालत का सहारा ले। इस मौके एडवोकेट दलबीर सिंह प्रधान बार एसोसिएशन , एडवोकेट शिंगारा सिंह , एडवोकेट तरुण कंबोज , एडवोकेट राजविंदर कौर , सीनियर एडवोकेट ताराचंद उप्पल , एडवोकेट केहर सिंह , एडवोकेट सतनाम सिंह मोमी ,एडवोकेट विजय गुप्ता , एडवोकेट सुरजीत सिंह चौधरी , एडवोकेट जसपाल सिंह , अमनदीप सिंह नजऱ , दिनेश कपूर रीडर , नीतीश अरुण दत्त रीडर , तरविंदर सिंह स्टेनो व उपकार सिंह भी हाजिर थे।