सुहागनगरी में छठवें दिन हुई मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

0
2035

नवरात्र पर्व

फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के चलते शहर में मातारानी के नाम की धूम मची हुई है। जहां मंदिरों के आसपास भक्ति तराने गूंज रहे हैं तो घरों में भी मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना हो रही है। अब नवरात्र का छठवां दिन चल रहा है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों पर नेजा चढ़ाने वालों का क्रम शुरू हो गया है। शहर के राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर व उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर नेजा चढाने वालों की कतारें लगने लगी हैं। जैसे जैसे नवरात्र पर्व समापन की ओर बढ़ रहा है। वैसे वैसे मंदिरों पर और अधिकाधिक भीड़ उमड़ने लगी है। नवरात्र के छठवें दिन घर घर मां कात्यायनी की पूजा अर्चना हुई। ,वहीं शहर के उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम में भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन माता रानी के दर्शन के लिये लगी रही।