सेंसेक्स में आई सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों की ₹11 लाख करोड़ दौलत स्वाहा

0
2144
Bear stock market. Idea of falling prices and crisis.

नई दिल्ली: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कत्लेआम मच गया. प्रमुख सूचकांक ऐसे धाराशाई हुए कि निवेशकों की 11 लाख करोड़ रुपये की दौलत साफ हो गई. इसका असर वित्तीय और कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिला.

सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 2,700 अंक तक का गोता लगाया, जो एक सत्र में अंक के लिहाज से बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है. निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 771 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की.